फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nobody raises on garbage dump

कूड़े से भरे कूड़ेदान पर कोई नहीं उठाता

Wed, 19 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Wed, 19 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nobody raises on garbage dump
बेड़ीनाग नगर में कूड़े के ढेरों के पास फैली गंदगी - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत की ओर से पिछले दिनों विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कूड़ेदानों से ही अब गंदगी फैलने लगी है। कूड़ेदानों में जमा कूड़े को कभी नहीं उठाया जाता। कूड़ेदानों का सारा कूड़ा सड़क पर फैल रहा है। नगर में 13 स्थानों पर यह कूड़ेदान लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के लिए लगाए गए यह कूड़ेदान अब गंदगी का कारण बन गए हैं। नगर पंचायत की लापरवाही से लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के गठन के बाद सफाई की व्यवस्था और चौपट हो गई है।

विज्ञापन


इस समय यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। जगह-जगह बिखरी गंदगी से ही पर्यटकों का स्वागत हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि नगर पंचायत ने शीघ्र कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा ने कहा कि जब कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी तो कूड़ेदान नहीं लगाने चाहिए थे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि इस समय यहां पांच सफाई कर्मचारी तैनात हैं। कूड़ा हटाने वाले वाहन की व्यवस्था की गई है। जल्द ही कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। इधर, नगर में जगह-जगह फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि बेड़ीनाग में दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत का गठन हुआ था। उससे पहले व्यापारी अपने संसाधनों से सफाई व्यवस्था करते थे। नगर पंचायत गठन के समय लोगों को उम्मीद थी कि नगर की सफाई और प्रकाश की व्यवस्था सुधरेगी, लेकिन व्यवस्थाएं ज्यादा खराब हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed