फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Vaccination in Namik

जिले के अंतिम नामिक गांव में अब तक नहीं हो पाया एक भी व्यक्ति का टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
No Vaccination in Namik
पिथौरागढ़। जिले के अंतिम गांव नामिक गांव में आशा और दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा किसी का टीकाकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नामिक गांव को जोड़ने वाला पैदल रास्ता रामगंगा नदी में समा चुका है। गांव को जोड़ने वाला पुल भी खतरे की जद में आ गया है। जिले का अंतिम गांव नामिक अति दुर्गम क्षेत्र में है। यहां 114 परिवारों में 775 लोग रहते हैं।
इनमें से पांच महिलाओं और 17 पुरुषों समेत कुल 22 लोग चलने में असमर्थ हैं। गांव में कोरोना की दो लहरों के बाद भी मात्र तीन लोगों का ही टीकाकरण होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष बरसात में नामिक गांव में टीकाकरण करने की चुनौती है। 19 जून को आई आपदा में रामगंगा नदी पर बना 80 मीटर पैदल रास्ता बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण तहसील मुख्यालय से गांव का संपर्क कट गया है। रामगंगा नदी पर बने झूलापुल के एबटमेंट बहने के कारण कारण पुल खतरे की जद में आ गया है।
ग्राम प्रधान तुलसी देवी का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में गांव में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का ही टीकाकरण हो पाया है। गांव सेेे तहसील मुख्यालय से काफी दूर है।
इस कारण लोग टीकाकरण के लिए लोग केंद्रों में नहीं पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण न होने से गांव में कोरोना संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा है। उन्होंने शीघ्र टीकाकरण के लिए गांव में शिविर लगाने की मांग की है।

नामिक गांव के लिए जल्द ही टीकाकरण के लिए टीम को भेजा जाएगा। इसके लिए सीएमओ को निर्देश दे दिए गए हैं। लोनिवि को गांव के क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
- आनंद स्वरूप, डीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed