फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Ultrasaund in Gangolihat

अल्ट्रासाउंड के लिए 50 किमी की दूर लगाते हैं मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
No Ultrasaund in Gangolihat
सीएचसी डीडीहाट। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड की पचास हजार की आबादी का जिम्मा संभाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्वास्थ्य उपकरणों में काफी पिछड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2003 में सीएचसी को पहली रेफरल इकाई (एफआरयू) बनाया लेकिन वह भी सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
विज्ञापन

डीडीहाट का सीएचसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तक नहीं है। दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल कार्डधारक मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 50 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना होता है जिसमें एक हजार से अधिक रुपये खर्च हो जाते हैं। तीन साल पूर्व सरकार ने मोबाइल अस्पताल के माध्यम से अल्ट्रासाउंड सुविधा देने का प्रयास किया लेकिन वह व्यवस्था विफल रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनता वहां अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग कर रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग उनकी मांग पूरी नहीं करवा सका है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फुरकान मिकरानी ने बताया कि गर्भवतियों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड और एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति का आग्रह उच्चाधिकारियों से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed