फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Science Subject in GIC Bangapani

बच्चों को विज्ञान विषय पढ़ने के लिए पिथौरागढ़, मुनस्यारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
No Science Subject in GIC Bangapani
जीआईसी मवानी दवानी, बंगापानी। - फोटो : PITHORAGARH
बंगापानी (पिथौरागढ़)। विज्ञान वर्ग में शिक्षक न होने से बंगापानी तहसील क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायत के बच्चों को पढ़ाई के लिए पिथौरागढ़ या मुनस्यारी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 90 के दशक में बने जीआईसी मवानी दवानी में विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं हो रही है। वर्ष 2010 से प्रधानाचार्य का पद खाली है। ऐसे में विद्यालय की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे हैं। टाटा कंपनी ने जीआईसी भवन का लाखों की लागत से वर्ष 2021 में निर्माण किया था। नया भवन बना लेकिन विज्ञान विषय के शिक्षक न होने के चलते हर साल बच्चे पलायन के लिए मजबूर होते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे विज्ञान में रुचि होने के बावजूद कला विषय लेने के लिए मजबूर हैं। इस विद्यालय में 260 बच्चे पढ़ते हैं। लोग लंबे समय से विज्ञान विषय के शिक्षकों और प्रधानाचार्य की तैनाती की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञान विषय न होने से 15 ग्राम पंचायतों के बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। विज्ञान पढ़ाई के लिए उन्हें पिथौरागढ़ मुख्यालय जाना पड़ता है। वहां अन्य सुविधाएं भी हैं। - उमेश धामी, प्रधान, मदरमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1990 के दशक में बने इस जीआईसी का भवन सुधारा गया है। विज्ञान शिक्षकों की तैनाती होती तो क्षेत्र से पलायन भी रुकता। प्रधानाचार्य का पद भी खाली पड़ा है। - विजय कमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, मवानी दवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed