फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Roadways Bus Via Dharamghar

धरमघर से पिथौरागढ़, दिल्ली कैसे जाएं, रोडवेज की बस तो नियमित नहीं आती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
No Roadways Bus Via Dharamghar
उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस। संवाद न्यूज एजेंसी
धरमघर (पिथौरागढ़)। धरमघर के लोग रोडवेज परिवहन निगम की बस सेवा से बहुत परेशान हैं। पिथौरागढ़ से दिल्ली-धरमघर की बस तो चलती है, लेकिन नियमित न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दिल्ली-पिथौरागढ़ रोडवेज की बस नियमित न आने से क्षेत्र की 20 से अधिक की आबादी परेशान हैं। पिछले कुछ समय से बस नियमित न आने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। बस कभी पांखू, कभी कोटमन्या तो कभी थल से आगे नहीं जा पा रही है। इस में तकनीकी दिक्कत बताई गई है। इस कारण बस को धरमघर तक लाना आसान नहीं रहता है। धरमघर पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले से लगा होने के कारण दोनों ही जिलों के लोग इस बस सेवा पर निर्भर रहते हैं। कोटमन्या, पांखू, बेड़ीनाग, चौकोड़ी, धरमघर समेत दशोली क्षेत्र के 10 गांवों के लिए ये बस सेवा वरदान है। यहां से पिथौरागढ़ आने के लिए लोगों को टैक्सी वाहनों को बदलकर आवाजाही करनी पड़ती है। एक मात्र रोडवेज की बस लोगों को पिथौरागढ़ और दिल्ली तक यात्रा सुगम बनाती है। रोज शाम छह बजे करीब बस यहां पहुंचती है। इसमें सफर कर अगले दिन सुबह यात्री स्थानीय लोगों के साथ पिथौरागढ़ और दिल्ली के लिए रवाना होते हैं।
विज्ञापन

पुंगराऊ घाटी से जिला मुख्यालय को जाने वाली एक मात्र बस नियमित नहीं आती है तो दिक्कतें होती है। कराला, लोहाथल, संगौड़, दशोली, पांखू, प्रेमनगर, कोटमन्या समेत कई गांवों की 20 हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। - राजेंद्र सिंह कार्की, राज्य आंदोलनकारी, धरमघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़-धरमघर-दिल्ली बस सेवा नियमित संचालित की जाती है। बस क्षेत्र में क्यों नहीं जा पा रही है, इसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी। निगम क्षेत्र के लोगों को नियमित बस सेवा देने के लिए तत्पर है। - आरके आर्या, एआरएम, रोडवेज डिपो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed