फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Road in Ghatibagad

घाटीबगड़ में शासन, प्रशासन का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
No Road in Ghatibagad
घाटीबगड़ में सड़क को लेकर पुतला फूंकते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। घाटीबगड़ सड़क सुधारने के लिए युवक कांग्रेस और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सात साल बाद भी सड़क नहीं सुधारी जा सकी है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को घाटीबगड़ में एकत्र होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा से घाटीबगड़ सड़क बह गई थी, जिसे नहीं बनाया गया है। इस कारण नदी लगातार सड़क को काट रही है। उन्होंने कहा कि सड़क की दशा सुधारकर उसमें डामरीकरण किया जाए। चंद्र ग्वाल ने कहा कि सात साल बाद भी सड़क बनने की कोई उम्मीद नहीं है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अगर जल्द सड़क नहीं सुधारी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में प्रकाश पैंतोला, रमेश ग्वाल, पुष्कर ग्वाल, रविंद्र ऐरी, पंकज ऐरी, मुकेश ढकरियाल, संजू आगरी, प्रमोद ग्वाल, नमेश ग्वाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed