फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Road in Askot

सड़क सुविधा से वंचित कनार की दो हजार की आबादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
No Road in Askot
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील की ग्राम पंचायत कनार की दो हजार की आबादी सड़क सुविधा से वंचित है। बरसात की दैवी आपदा में टूटे रास्ते भी नहीं सुधारे जा सके हैं जबकि 28 दिसंबर को कनार मंदिर में मां भगवती का मेला लगता है। ऐसे में हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह परिहार, ग्रामीण चंद्र सिंह परिहार, पान सिंह परिहार ने बताया कि ग्रामीण कई साल से सड़क सुविधा मांग रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी। सड़क न होने के कारण जाराजिबली, मेतली, गोगई, चामी, बरम, मोरी, ढुंगातोली, खंपैरा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि धारचूला, मुनस्यारी, बलुवाकोट, जौलजीबी, अस्कोट, पिथौरागढ़, डीडीहाट आदि क्षेत्रों के लोग मेले में आते हैं। यह मार्ग छिपलाकेदार जाने का मुख्य मार्ग है, लेकिन यहां पर सड़क नहीं बनी है। घोड़े खच्चर भी मार्ग पर मुश्किल से चल पाते हैं। गांव तक राशन ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। अब मेले में लोग मंदिर तक कैसे पहुंचेंगे। कनार में प्रसिद्ध मेला लगता है, लेकिन इसके बाद भी शासन, प्रशासन ने यहां सड़क बनाने की कोई पहल नहीं की। जनता की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। सड़क न होने के कारण बुजुर्ग और बीमार महिलाओं को अस्पताल ले जाने में सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed