फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Road For Namik Village

पांच साल में सिर्फ सात किमी बन पाई बिर्थी नामिक सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
No Road For Namik Village
नामिक गांव। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ग्रामीणों ने बिर्थी-नामिक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। बताया कि 17 किमी लंबी यह सड़क पांच सालों में सिर्फ सात किमी तक ही बन सकी है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे नामिक के ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016 में बिर्थी से नामिक गांव के लिए 17 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई को 30 जून 2020 तक सड़क कटिंग और अनुरक्षण का कार्य पूरा करना था, लेकिन लापरवाही के कारण पांच साल में सिर्फ सात किमी लंबी सड़क की ही कटिंग हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पीएमजीएसवाई खंड धारचूला और जनप्रतिनिधियों को उन्होंने कई बार पत्र सौंपे गए हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
सड़क न बनने के कारण नामिक के 125 परिवारों में रहने वाले 750 से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार ग्रामीणों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान नामिक की ग्राम प्रधान तुलसी जैम्याल, हीरामणि, दमयंती देेवी, खुशाल सिंह, दिनेश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed