फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No restored traffic in Rathigada, Hariyaa

रातीगाड़, हरड़िया में बहाल नहीं हुआ यातायात

Tue, 28 Aug 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Tue, 28 Aug 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
No restored traffic in Rathigada, Hariyaa
रातीगाड़ में जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करते लोग - फोटो : अमर उजाला

नाचनी के रातीगाड़, हरड़िया में मंगलवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। हरड़िया में वैलीब्रिज की लंबाई बढ़ाने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


रातीगाड़ में भारी मात्रा में मलबा गिरा होने से थल-मुनस्यारी सड़क 10 दिनों से बंद है। यहां कई मीटर सड़क रामगंगा में समा गई है। लोगों कोे तीन किलोमीटर की चढ़ाई दूसरी ओर सड़क पर आने के लिए चढ़नी पड़ रही है। पहाड़ी से मलबा लगातार गिर रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर पैदल रास्ता बनाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। साथ ही सड़क के मलबे को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, हरड़िया में खतरे में आए वैलीब्रिज की मरम्मत का काम मंगलवार को लोनिवि ने शुरू कर दिया है। पुल के एबटमेंट बनाए जा रहे हैं। पुल की लंबाई 6 मीटर बढ़ाई जा रही है। लोनिवि के सहायक अभियंता शरफराज आलम ने बताया कि बुधवार तक पुल की लंबाई बढ़ाने का काम पूरा हो जाएगा। वहीं, सड़क बंद होने से तेजम, क्वीटी, मुनस्यारी क्षेत्र के लिए राशन, गैस, फल, सब्जी की सप्लाई ठप हो गई है, जिससे इन इलाकों में राशन और सब्जी की किल्लत होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed