फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Radiologist In mahila hospital Pithauaragrh

आखिर कब मिलेगा पिथौरागढ़ जिले को रेडियोलॉजिस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
No Radiologist In mahila hospital Pithauaragrh
हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के सबसे बड़े महिला अस्पताल में आखिर रेडियोलॉजिस्ट का पद कब स्वीकृत होगा ? यह एक अहम सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन

लोग लंबे समय से यहां पर रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत कर नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके लोगों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
इस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। इसके बाद भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
सीमांत जिले में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं पर वह स्वास्थ्य खराब होने के कारण लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पिथौरागढ़ में तैनात सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार सप्ताह में एक दिन जिला महिला अस्पताल और एक दिन गंगोलीहाट स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर लोगों के अल्ट्रासाउंड करते थे। इससे लोगों को कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन उनका भी जिले से अन्य जगह स्थानांतरण हो गया है।
इसके बाद से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिलाएं परेशान हैं। गर्भवती महिला मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करने को मजबूर हैं। जहां पर महिलाओं से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
इसके बाद भी शासन और सरकार को सीमांत की महिलाओं का दर्द नहीं दिख रहा है। लोग रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
नेपाल से भी बड़ी संख्या में आते हैं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए
पिथौरागढ़। जिले के सबसे बड़े महिला अस्पताल में भारत के साथ नेपाल के रोगियों का भी भार अधिक है। यहां पर चिकित्सकों कमी और सुविधाओं के नहीं होने से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।
बोले जनप्रतिनिधि
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में सीएम से भी वार्ता हुई है। शीघ्र ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी जाएगी।

- चंद्रा पंत, विधायक पिथौरागढ़।
भाजपा शासनकाल में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह बदहाल हो गई हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सरकार की नाकामी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शीघ्र नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
- मयूख महर, पूर्व विधायक कांग्रेस पिथौरागढ़।
बोले अधिकारी-
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य चिकित्सकों, तकनीशियों के रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी है।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed