फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   no pumps fixed yet

हवा-हवाई हो गया पंप लगाने का आश्वासन

Sun, 18 Feb 2018 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 18 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
no pumps fixed yet
पुलहिंडोला में पानी के लिए हैंडपंप में लाइन लगाकर बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलहिंडोला में निर्माणाधीन मिनी ट्यूबवेल लगाने को लेकर पिछले माह हुए आंदोलन के बावजूद इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो सकी है। 21 से 29 जनवरी तक चले आंदोलन को खत्म करते वक्त दस दिनों के भीतर पंप लगाने का प्रशासन द्वारा दिया गया आश्वासन फिलहाल तो हवाई साबित हुआ है। वहीं, ग्रामीण इस वादाखिलाफी से नाराज है।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष आन सिंह भंडारी और नकुल पंत का कहना है कि जल निगम के अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता करने के बाद तहसीलदार नीलू चावला ने 10 दिनों में मिनी ट्यूबवेल में पंप लगाने का आश्वासन देते हुए पेयजल योजना संघर्ष समिति का आंदोलन खत्म करवाया था, मगर इस आश्वासन के लिए दी गई समय सीमा का दोगुना वक्त बीतने के बावजूद पंप लगाने की दिशा में एक कदम नहीं बढ़ा जा सका है।
विज्ञापन


बता दें कि 2014 में क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या के चलते 1.27 करोड़ रुपये लागत से मिनी ट्यूबवेल स्वीकृत किया गया था। निर्माण कार्य की सुस्त गति और समय से धन अवमुक्त न होने के कारण चार साल बाद भी ट्यूबवेल निर्माण का कार्य अधर में लटका है। पुलहिंडोला क्षेत्र में एक भी पेयजल योजना नहीं है, ग्रामीणों की पूरी निर्भरता यहां लगे छह हैंडपंपों पर टिकी है। इसमें तीन हैंडपंप सूख चुके हैं। शेष तीन हैंडपंपों पर पूरे क्षेत्र का दबाव है। मिनी ट्यूबवेल का निर्माण कार्य अधर में लटकने से पुलहिंडोला की करीब एक हजार की आबादी हैंडपंपों और 800 मीटर दूर चरनौला गधेरे, पुल्ला गधेेरे से पानी ढोने को मजबूर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराश हाथ लगी
ईश्वरी देवी का कहना है कि क्षेत्र में मिनी ट्यूबवेल लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों खासकर महिलाओं में काफी खुशी थी, कि उन्हें दिनभर हैंडपंपों में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। गाड़-गधेरों से भी पानी ढोने से निजात मिल जाएगी, मगर अब वे निराश हैं।

गर्मियों में बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ता है
सुशीला जोशी का कहना है कि पुलहिंडोला क्षेत्र में सबसे अधिक दिक्कत पानी की है। मिनी ट्यूबवेल का कार्य पूरा न होने से लोगों को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। गर्मियों में तो लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ता है। ट्यूबवेल चालू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलती।


मिनी ट्यूबवेल के निर्माण कार्य में सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। इसमें पेयजल लाइनें बिछाने, टैंक निर्माण आदि कार्य पूरा कर लिया गया है। मिनी ट्यूबवेल के लिए स्वीकृत 1.27 करोड़ रुपये के सापेक्ष 67 लाख अवमुक्त हुए हैं। धनाभाव के कारण पंप सैट लगाने में देरी हो रही है। दो दिनों में पंप सैट पहुंचने की उम्मींद है, जिसे लगा दिया जाएगा। - एचसी भारती, अधिशासी अभियंता, जल निगम।

पंप लगाने के लिए अभियंताओं की टीम पहुंच गई है। मजदूरों की व्यवस्था होने पर अगले दो दिनों में काम शुरू हो जाएगा। - नीलू चावला, तहसीलदार, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed