फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Police Duty in Evolution Center

बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
No Police Duty in Evolution Center
पिथौरागढ़ में मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते मुख्य नियंत्रक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शांतिपूर्वक किया जा रहा है। इसके लिए जिले में मिशन इंटर कॉलेज और जीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया गया है, लेकिन मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है जबकि शिक्षा विभाग सुरक्षा कर्मी को तैनात करने के लिए पहले ही पत्र भेज चुका है। इसके बाद भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हाईस्कूल की 37 हजार और इंटरमीडिएट की 28 हजार कॉपियां आईं हैं। इन कॉपियों की जांच के लिए मिशन इंटर कॉलेज और जीआईसी पिथौरागढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र में 14 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें 10-10 शिक्षक मूल्यांकन का कार्य कर रहे हैं। मूल्यांकन कार्य में हमेशा सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगी रहती थी, लेकिन इस बार सुरक्षा कर्मी को तैनात नहीं किया गया है। मुख्य नियंत्रक (सीईओ) अशोक कुमार जुकरिया ने मूल्यांकन केंद्र मिशन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को भली भांति मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए। पाया कि इस केंद्र में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं गई है। इससे मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे है जबकि शिक्षा विभाग ने कुछ समय पहले एसपी कार्यालय को पत्र भेजकर मूल्यांकन केंद्रों में सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। इस मौके पर उप नियंत्रक जीवन जोशी, पर्यवेक्षक लक्ष्मी दत्त कापड़ी, सह उप नियंत्रक इंटर बीडी फिलिप, सह उपनियंत्रक हाईस्कूल राजू पंत, प्रवक्ता जगत सिंह खाती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed