फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Path or Roads in Darama Vally

दारमा घाटी में बर्फबारी से बड़ी सीमांत के लोगों की परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
No Path or Roads in Darama Vally
धारचूला के दारमा घाटी को जाने वाले मार्ग ध्वस्त होने से इस तरह आवाजाही करने को मजबूर हैं ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में फिर से भारी बर्फबारी हुई है। पहाड़ों में एक फुट जबकि घरों के आसपास छह इंच बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बंद सड़कों के निरीक्षण के लिए गए तहसीलदार की तबियत भी बिगड़ गई। तहसीलदार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बालिंग गांव में तीन साल का एक बच्चा भी बीमार है।
विज्ञापन

दारमा घाटी के 14 गांवों के लोग माइग्रेशन की तैयारी कर रहे हैं। माइग्रेशन से पहले ही हिमपात हो गया है। दांतू के प्रधान जमन दताल, पानू दताल, दुग्तू के प्रकाश दुग्ताल ने बताया कि गांव, घरों में छह इंच और पहाड़ों में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

इससे ठंड भी काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने से कुछ लोग अपने जानवरों के साथ आधे रास्ते में फंसे हैं। सड़क खराब होने से लोग तो दूर मवेशी तक आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। तीन दिन पहले चिकित्सा शिविर के लिए दुग्तू गए एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी सड़क बंद होने से फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व बंद सड़कों के निरीक्षण के लिए दारमा गए तहसीलदार अबरार अहमद की भी ठंड से तबियत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने काफी मुश्किलों के बीच उन्हें रातोंरात धारचूला पहुंचाया। धारचूला अस्पताल में डॉ. एमके जायसवाल ने जांच की।
जांच में साइनस के लक्षण मिलने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। बीआरओ ने तवाघाट-सोबला सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन सड़क के चार-पांच दिन पहले खुलने की उम्मीद नहीं है।
सीपीडब्ल्यूडी की सोबला-सड़क पर दर, बोगलिंग, सेला से नांगलिग के बीच कई जगहों पर बोल्डर, मलबा, पेड़ गिरने से सड़क का नामोनिशान नहीं है। दिनेश चलाल और नरेंद्र सेलाल ने बताया कि सेला से नांगलिग के बीच सड़क बदहाल हो गई है।
कई जगहों पर लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर हाथों से भी चलना पड़ रहा है। थोड़ी सी असावधानी होने पर नीचे बह रही धौली नदी में गिरने का खतरा है। चल ग्राम से लौटने पर दिनेश चलाल ने बताया कि सड़क की हालत देखने पर 20 दिनों तक यातायात सुचारु होने की संभावना नहीं है।

सड़क शीघ्र न खुलने पर रोजमर्रा की चीजों के दाम फिर से बढ़ने की आशंका है। सीमांत के लोगों ने शासन प्रशासन से 15 दिन कम से कम हेलिकॉप्टर का संचालन करने की मांग की है।
लोगों से दारमा घाटी की सड़क से हो रही दिक्कतें की सूचना मिल रही है। सरकार और एयरफोर्स से हेलिकॉप्टर सेवा के लिए अनुरोध किया गया है।
- डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed