{"_id":"6116bd088ebc3ee08b73726d","slug":"no-parking-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4345013195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौगढ़ नगर से बाहर पार्क होंगे टैक्सी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौगढ़ नगर से बाहर पार्क होंगे टैक्सी वाहन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के केमू स्टेशन में टैक्सियां पार्क होने से बीच सड़क में खड़ी केमू की बस। संवाद न्यूज एज
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शहर की सड़कों पर दोनों ओर पार्क वाहनों की वजह से लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने डांट पुल के पास वाहनों की पार्किंग के लिए जमीन चिह्नित कर ली है।
लोगों का कहना है कि शहर में बनकर तैयार खड़ी बहुमंजिली पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है ऐसे में नया पार्किंग स्थल पर वाहन कब पार्क होंगे यह देखने वाली बात होगी।
हालांकि कुछ लोगों ने उम्मीद जताई है कि नया पार्किंग स्थल बनने से नगर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार जरूर आएगा।
पिथौरागढ़ शहर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वाहनों की संख्या के हिसाब से पार्किंग स्थल नहीं होने से वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़कों पर जगह न होने से आए दिन जाम लगता है और मुसीबत आम जनता को झेलनी पड़ती है। इस मुद्दे को अमर उजाला कई बार उठा चुका है।
शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका कुछ स्थानों पर पार्किंग का निर्माण करेगी। डाट पुल में पार्किंग का काम शुरू भी कर दिया गया है।
पार्किंग बनने के बाद नगर की जगह टैक्सी वाहन डाट पुल के पास पार्क होंगे। इससे केमू बस अड्डे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।
150 से 200 वाहन हो सकेंगे पार्क
पार्किंग स्थल का निर्माण होने के बाद यहां पर करीब 150 से 200 टैक्सी वाहन पार्क हो सकेंगे। पार्किंग स्थल का निर्माण शुरू होने से टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर ने भी खुशी जताई है।
नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। कुछ अन्य स्थानों पर भी पार्किंग स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
डांट पुल के पास जमीन देखी गई है। जमीन का चिह्निकरण भी कर लिया गया है। पालिका ने इस पर कार्य भी शुरू कर दिया है। पार्किंग स्थल में 150 से 200 वाहनों के पार्क करने के लिए स्थान है। टैक्सी यूनियन ने भी यहां पर वाहन पार्क करने के लिए सहमति दी है।
नंदन कुमार, आईएस, एसडीएम
डाट पुल के पास अस्थायी तौर पर पार्किंग स्थल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां पर टनकपुर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन पार्क किए जाएंगे। डीएम के आदेश के बाद पार्किंग स्थल का चिन्हीकरण कर कार्य किया जा रहा है।
सुनील मलिक, एसआई, पालिका
सड़क किनारे पार्किंग की मजबूरी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिसकी वजह से शहर में जाम लगता है।
वाहनों के लिए स्थायी पार्किंग के सवाल पर नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि हाईवे किनारे पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन चयनित स्थल पर 26 पेड़ों के आने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
पाटी, बाराकोट, लोहाघाट ब्लॉकों का केंद्र बिंदु होने के कारण रोजाना सैकड़ों वाहन लोहाघाट बाजार आते हैं। इन वाहनों के लिए प्रशासन ने गैस गोदाम से पेट्रोल पंप के बीच एनएच किनारे अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की है, लेकिन वहां भी माल वाहक या खराब वाहनों को खड़ा किए जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि पार्किंग निर्माण में बाधक बन रहे पेड़ों के निस्तारण की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।