{"_id":"57c46ec94f1c1b634b2cb5fb","slug":"no-officer-of-the-ten-in-pithoragarh-district-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिथौरागढ़ जिले की दस तहसीलों में तहसीलदार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले की दस तहसीलों में तहसीलदार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने जिले में नई तहसीलों का गठन तो कर दिया लेकिन किसी में भी स्थायी तहसीलदार की तैनाती नहीं की। सिर्फ पिथौरागढ़ तहसील में स्थायी तहसीलदार कार्यरत हैं। शेष दस तहसीलों में तहसीलदारों का काम या तो नायब तहसीलदार देख रहे हैं या फिर रजिस्ट्रार कानूनगो को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह की अव्यवस्था में तहसीलों का कामकाज कैसे संचालित होता होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
जिले में धारचूला, बंगापानी, मुनस्यारी, थल, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, गंगोलीहाट, देवलथल, कनालीछीना, डीडीहाट और पिथौरागढ़ में तहसील कार्यालय हैं। डीडीहाट के तहसीलदार का काम देख रहे पीसी पंत का 31 जुलाई को रिटायरमेंट हो गया। उनसे अगले छह महीने तक संविदा में काम लिया जा रहा है।
पिथौरागढ़ के तहसीलदार हरीराम दिसंबर में रिटायर होंगे। उसके बाद यह पद भी रिक्त हो जाएगा। मुनस्यारी में तहसीलदार का काम देख रहे नायब तहसीलदार सितंबर में रिटायर होने वाले हैं। अन्य तहसीलों में नायब तहसीलदार और रजिस्ट्रार कानूनगो ही किसी तरह तहसीलों की व्यवस्था को संभाले हुए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी यह स्वीकार करते हैं कि तहसीलों में अधिकारियों के पद रिक्त होने से कार्य संचालन में दिक्कत आ रही है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल के स्तर से हर बार शासन के सामने अफसरों की कमी का मामला रखा गया है लेकिन नई तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
डीडीहाट और गंगोलीहाट में एसडीएम नहीं
डीडीहाट और गंगोलीहाट में उपजिलाधिकारी का पद पिछले आठ महीने से रिक्त है। डीडीहाट का चार्ज धारचूला के एसडीएम के पास और गंगोलीहाट का चार्ज बेड़ीनाग के एसडीएम के पास है। इन एसडीएम को अपने तहसील से ही फुर्सत नहीं मिल पाती। इस कारण वह सप्ताह में एक दिन से ज्यादा कार्यभार वाली तहसीलों को नहीं दे पाते हैं।