{"_id":"60cce5558ebc3e2b903a76a6","slug":"no-more-petrol-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4282046131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में एनएच के बंद होने से पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में एनएच के बंद होने से पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल खत्म
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीजल-पेट्रोल पंप के खत्म होने के बाद पेट्रोल पंप में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली बारहमासी सड़क के लगातार 65 घंटे तक बंद रहने से जिला मुख्यालय सहित कई अन्य क्षेत्रों में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस संकट गहरा गया है। नगर के अधिकतर पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल खत्म होने से सन्नाटा पसरा है। साथ ही रसोई गैस का बैकलॉग दो हजार पहुंच गया है।
बारहमासी सड़क के पिछले तीन दिनों से बंद होने के कारण सीमांत जिले में जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। सड़क के बंद होने से नगर के सभी पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल खत्म हो गया है। हल्द्वानी और अन्य क्षेत्रों से डीजल, पेट्रोल लेकर पिथौरागढ़ आ रहे कई वाहन सड़क बंद होने से पिछले तीन दिनों से रास्ते में फंसे हुए हैं। इधर रसोई गैस के वाहन फंसने से पिथौरागढ़ नगर में रसोई गैस का बैकलाग दो हजार पहुंच गया है।
सीमांत जिले के नगरीय हिस्सों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन तीन से चार गाड़ी रसोई गैस की आवश्यकता पड़ती है। लगातार तीन दिन से गैस के वाहन नहीं आने से कई स्थानों पर गैस नहीं बंट सकी। हालांकि गैस विभाग के अनुसार फिलहाल जिले के गोदामों में अभी रसोई गैस का पर्याप्त स्टाक है। इससे बड़ा संकट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
शीघ्र डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के वाहन नहीं पहुंचे तो भविष्य में डीजल-पेट्रोल का बड़ा संकट पैदा हो सकता है। प्रशासन के अनुसार शनिवार से पेट्रोल और डीजल की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।
डीजल, पेट्रोल भराने के लिए लोग लगा रहे हैं जाजरदेवल और सल्मोड़ा की दौड़
पिथौरागढ़। नगरीय क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल खत्म होने के बाद लोग नगर से कुछ दूरी पर स्थित जाजरदेवल और सल्मोड़ा पेट्रोल पंप की ओर दौड़ लगा रहे हैं। यहां भी वाहनों की संख्या बढ़ने से लोगों को डीजल, पेट्रोल भराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
तीन दिन से रसोई गैस की गाड़ियां पिथौरागढ़ नहीं आई हैं। इससे बैकलाग दो हजार पहुंच गया है। अभी पर्याप्त स्टॉक है। जल्द वाहन नहीं पहुंचे तो दिक्कत हो सकती है।
- उषा राणा, गैस प्रबंधक पिथौरागढ़।