{"_id":"605cdcba8ebc3e8c955c12b2","slug":"no-more-in-thal-pithoragarh-news-hld419557256","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर जल योजना में आठ लोगों के पेयजल कनेक्शन काटने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर जल योजना में आठ लोगों के पेयजल कनेक्शन काटने से आक्रोश
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना के तहत आठ कनेक्शन काटकर लकड़ी ठूस दी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। केंद्र सरकार की हर घर नल योजना से लगे आठ पेयजल कनेक्शन काटने से लोगों में आक्रोश है। इससे नाराज लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उन्होंने शीघ्र कनेक्शन न जोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मस्मोली गांव में 10 दिन पहले आठ परिवारों को पानी दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन तक इस योजना में उनके घर में पानी आया लेकिन विश्व जल दिवस पर जल संस्थान के चौकीदार ने 22 मार्च को गांव के राजेश जोशी, इशांत जोशी, धीरज जोशी, नारायण जोशी, गौरव जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, सतीश जोशी के जल संयोजक हटाकर पाइप में लकड़ी ठूंस दी है। चौकीदार की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में गुस्सा है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना जल संस्थान को दे दी है। जल संस्थान डीडीहाट के ईई अवधेश कुमार ने कहा कि जल्दी ही जेई को मौके पर भेजकर जांच की जाएगी। उपभोक्ताओं ने कहा कि सरकार घर-घर पानी देने की योजना बना रही है लेकिन विभाग में तैनात कर्मचारी योजनाओं को सार्थक नहीं होने दे रहे हैं।