फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Kanyadhan in Kanalichcheena

गौरा देवी कन्याधन न मिलने सरकार के खिलाफ आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
No Kanyadhan in Kanalichcheena
No Kanyadhan in Kanalichcheena
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। गौरा देवी कन्याधन का लाभ नहीं मिलने से छात्राओं और उनके अभिभावकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। वर्ष 2017 में इंटर पास कर चुकी छात्राओं को गौरा देवी कन्याधन का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा सरकार कन्याओं का उत्पीड़न कर रही है। समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में इंटर पास कर चुकी छात्राओं को गौरा देवी कन्याधन का लाभ नहीं मिला है। सरकार ने इंटर पास पात्र कन्याओं को 50 हजार रुपये राशि देने का ऐलान किया था। अब सरकार सिर्फ पांच हजार रुपये देने का शासनादेश जारी कर दिया है। छात्राओं ने कहा पांच हजार राशि लेकर वे क्या करेंगी। इसके लिए उन्हें फिर से नई प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में अगर योजना का लाभ देना है तो पुराने आवेदन पर ही दिया जाए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप पाल ने कहा कि सरकार महिला विरोधी है। तीन साल तक तो लाभ दिया नहीं अब जब बारी आई तो सरकार पांच हजार देकर इतिश्री पूरी कर रही है। अभिभावक आरती, भावना कापड़ी, बबीता, अंजना धामी, रंजीत धामी, विनोद कुमार, जगत सिंह ने सीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed