फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No improvement of Haat-Dhaulat road

हाट-धौलेत सड़क का कोई सुधलेवा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
No improvement of Haat-Dhaulat road
डीडीहाट में इस तरह बदहाल पड़ी है धौलेत सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
हाट-धौलेत सड़क का कोई सुधलेवा नहीं
विज्ञापन

बरसात में दलदल में तब्दील हो रही यह सड़क
गाड़ियों से तो दूर पैदल भी नहीं चल पाते हैं इस सड़क पर
संवाद न्यूज एजेंसी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आठ साल पहले बनी हाट से धौलेत सड़क का कोई सुधलेवा नहीं हैं। हर बरसात में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। बरसात के तीन माह तक इस सड़क पर गाड़ियों का संचालन तो दूर लोग पैदल तक नहीं चल पाते हैं।
2011-12 में लोक निर्माण विभाग ने हाट से धौलेत के लिए दो किमी सड़क कटिंग की थी। इस सड़क को धौलेत गांव से जोड़ने के लिए चर्मा नदी पर कई साल बाद पुल का निर्माण किया गया। उससे पहले धौलेत, भूमियाथल, आंकोट को जाने वाले ग्रामीण नदी को पार करके अपने गांव पहुंचते थे। पुल बनने के बाद ग्रामीणों को उक्त सड़क पर शीघ्र डामर होने की आस जगी थी, लेकिन आठ साल के बाद भी सड़क में डामर न होने से यह सड़क अब गड्ढों में बदल गई हैं।
विज्ञापन

धौलेत के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा ने कहा कि अगर यह सड़क अब गाड़ी चलने लायक बची ही नहीं हैं। पूरी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। नालियों का पता नहीं है। बरसात का सारा पानी सड़क में बहने के कारण पूरी सड़क दलदल में बदल गई है। आये दिन इस सड़क में गाड़ी दलदल में फंसने के कारण वाहन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार लोनिवि को पत्र सौंपे गए है, पर विभाग में कोई भी सुनने वाला नहीं है। लोनिवि के ईई जगदीश प्रसाद थपलियाल ने कहा कि इस सड़क के डामरीकरण के लिए शासन से राशि की मांग की गई है। धन मिलते ही उक्त सड़क पर डामरीकरण व नाली का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-18पीटीएच 21पी-
डीडीहाट की हाट धौलेत सड़क में दलदल में फंसा वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed