फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Flight From Nainisaini

हवाई सफर की बातें हवा हवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
No Flight From Nainisaini
नैनीसेनी एयरपोर्ट। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से हेलिकॉप्टर के नियमित रूप से उड़ान नहीं भरने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग तय समय पर जौलीग्रांट और पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं लेकिन कई बार हेलिकॉप्टर समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून में वीआईपी मूवमेंट होने के चलते पिथौरागढ़ के लिए पवनहंस के हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। इसके बाद यात्रियों को मायूस होना पड़ा। लोगों का कहना है कि समन्वय बनाकर पहले से ही यात्रियों को जानकारी दी जानी चाहिए। इससे उनका पैसा और समय दोनों ही बर्बाद होता है। या तो कंपनी यात्रियों को हेली के उड़ान नहीं भरने पर तुरंत ही पूरा किराया वापस करे।
विज्ञापन

सीमांत के लोगों के लिए महंगी हेली सेवा तो उड़ाई जा रही है मगर वो भी नियमित नहीं है। कभी मौसम खराब तो कभी वीआईपी मूवमेंट होने से हेलिकॉप्टर नहीं आता है। अब ऐसे हाल में हेली सेवा का क्या फायदा। - दिव्य धामी, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को हेली की जगह विमान उड़ाना चाहिए। विमान नहीं आने पर उनकी जेब अधिक ढीली नहीं होगी। हेलिकॉप्टर के नहीं आने से लोगों को आठ हजार रुपये का नुकसान होता है। रिफंड भी समय पर नहीं आता है। - अंकुर महर, छात्र नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed