{"_id":"62a79260772de11796074175","slug":"no-flight-from-nainisaini-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4657999137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले सपने 22 सीटर विमान के अब हेली सेवा भी नहीं चल रही नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले सपने 22 सीटर विमान के अब हेली सेवा भी नहीं चल रही नियमित
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीसेनी हवाई अड्डा।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मार्च 2020 में रनवे से विमान के फिसलने के बाद विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है। सरकार कभी लोगों से नौ सीटर विमान उड़ाने तो कभी 22 सीटर विमान उड़ाने की बात करती है। चुनाव के दौरान पिथौरागढ़ में प्रचार-प्रसार के लिए आने वाले कई बड़े नेताओं से जल्द ही विमान सेवा शुरू करने का वायदा किया था, लेकिन सरकार और बड़े नेता आज अपनी ही बात को भूल गए हैं। नैनीसैनी एयरपोर्ट से चलने वाले पवन हंस की हेली सेवा भी नियमित नहीं चलती है।
विमान सेवा संचालन के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नैनीसैनी हवाई पट्टी का विस्तार कर रन-वे को 1600 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा बनाया गया। इसके बाद सरकार ने नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग कर 26 जनवरी 2016 से नियमित उड़ानें शुरू करने की कोशिश की थी लेकिन कुछ कमियों के कारण 2016 में भी उड़ान शुरू नहीं हो सकी। वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर ब्रिगेड तैनात कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल भवन में टिकट बुकिंग काउंटर खोला गया। आठ अक्तूबर 2018 को ट्रायल लैंडिंग हुई और डीजीसीए की अनुमति मिलने पर आखिरकार 17 जनवरी 2019 को पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई। देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित उड़ान के बाद 11 अक्तूबर 2019 को गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई, लेकिन 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान रनवे पर विमान फिसलने के बाद से विमान सेवा ठप है। लोगों का कहना है कि चुनाव के वक्त सत्ताधारी पार्टियों के बड़े नेताओं ने उनसे नौ सीटर और 22 सीटर विमान उड़ाने की बात कही थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अपनी ही बातों को नेता भूल गए हैं। यहां तक कि देहरादून और पंतनगर के लिए चलाई जा रही हेली सेवा भी एक माह से अधिक समय से ठप पड़ी है।
नियमित हवाई सेवा चलने से बढ़ेगा पर्यटन
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर संदीप और पिंकी फरार बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। बीआरओ ने आदि कैलाश और ओम पर्वत तक सड़क पहुंचा दी है। अगर विमान सेवा शुरू हो सीमांत में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू करने के लिए जल्द सीएम से मुलाकात की जाएगी। मौसम खराब होने पर पवन हंस कंपनी की हेली सेवा भी बाधित रहती है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - चंद्रा पंत, पूर्व विधायक भाजपा।
कांग्रेस के शासनकाल में नैनीसैनी हवाई पट्टी बनकर तैयार हो गई थी। नियमित हवाई सेवा शुरू न कर पाना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है। इस मामले को विधानसभा में उठाकर इस पर चर्चा की जाएगी। - मयूख महर, कांग्रेसी विधायक, पिथौरागढ़।