फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No face is revealed, BJP and Congress are claiming victory

Pithoragarh News: चेहरा सामने नहीं, भाजपा-कांग्रेस कर रहे जीत का दावा

Sat, 02 Aug 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
No face is revealed, BJP and Congress are claiming victory
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से दोनों ही राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगड़ गया है। आरक्षण तय होने से पहले जहां दोनों की दलों से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों का नाम चर्चाओं में था अब फिलहाल कोई चेहरा साफ तौर पर सामने नहीं है। दोनों ही दल अब तक अध्यक्ष पद के लिए चेहरा सामने नहीं कर सके हैं जबकि इस कुर्सी को पाने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल दोनों की दलों की नजर आरक्षण को लेकर आपत्तियों के निस्तारण पर है। इसके बाद ही दोनों दल चुनावी समीकरण बनाने में जुटेंगे।
विज्ञापन


दरअसल आरक्षण तय होने से पहले भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल और डीडीहाट की पूर्व पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल का नाम चर्चाओं में था। आरक्षण तय होते ही ये चेहरे अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए। अब भाजपा के सामने नए चेहरे को तलाशने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस से अध्यक्ष पद का कोई नाम चर्चाओं में न पहले था और न अब है।
विज्ञापन

चुनावी समीकरण के मुताबिक जिले में अनुसूचित जाति के सात जिला पंचायत चुने गए हैं। इसमें चहज से राहुल कुमार, सुरखाल से ममता चन्याल, पांखूसेरा से विमला, भटयूड़ा से जितेंद्र प्रसाद, बाराकोट से भावना देवी, बास्ते से भावना चन्याल, दिगरा मुवानी से हेमंत कुमार, ढनौलीसेरा से राजेश कुमार आर्या शामिल हैं। इसमें चार महिला सदस्य और तीन पुरुष हैं। सात में तीन सदस्य भाजपा अधिकृत जबकि दो भाजपा पृष्ठभूमि के हैं। एक सदस्य कांग्रेस से तो एक निर्दलीय है। आरक्षण तय होने के बाद अब तक किसी भी दल से न कोई चेहरा सामने आया है और न किसी ने दावेदारी की है। ऐसे में किस दल से अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा लोग भी इसे नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीयों पर टिकी दलों की नजर
पिथौरागढ़। भाजपा के 14 अधिकृत प्रत्याशी जबकि कांग्रेस के सात अधिकृत और समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य बने हैं। 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने मैदान मारा है। अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने के लिए दोनों ही दलों को 17-17 जिला पंचायत सदस्यों का साथ चाहिए। दोनों ही दल कई निर्दलीय को अपना बताते हुए इस आंकड़े को आसानी से छूने का दावा कर रहे हैं। साफ है कि दोनों ही दलों को अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों का साथ जरूरी है। ऐसे में दोनों दल निर्दलीय से संपर्क साधने में जुट गए हैं।

कोट-
भाजपा के कई अधिकृत प्रत्याशी जीतकर आए हैं जो आरक्षण की कसौटी पर फिट बैठते हैं। ऐसे में भाजपा के पास अध्यक्ष पद के लिए चेहरों की कमी नहीं है। फिलहाल किसी ने भी दावेदारी पेश नहीं की है। यह तय है कि जिसे भी पार्टी आलाकमान चेहरा बनाएगी वह अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा। - गिरीश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष

कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा इसमें कोई संदेह नहीं है। भाजपा से अधिक हमारे अधिकृत और समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से सभी त्रस्त हैं। ऐसे में कई निर्दलीय भी हमारे साथ खड़े हैं। जल्द ही अध्यक्ष पद का चेहरा सामने होगा। - अंजू लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed