फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Electricity in Kanda Baluwakot

ग्राम कांड़ा में नौ दिन से बिजली नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
No Electricity in Kanda Baluwakot
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते मुवानी के लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत बलुवाकोट के ग्राम कांडा में नौ दिन से बिजली नहीं है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ग्राम कांडा में लगा ट्रांसफार्मर 26 जून की रात फुंक गया था जो नौ दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। आपदाकाल में गांव के 54 परिवार बिना बिजली के रह रहे हैं। मजबूरन लोग दूसरे गांव जाकर अपने मोबाइल फोन चार्ज कर रहे हैं। बिजली संबंधी काम भी बाधित हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार ऊर्जा निगम और ग्राहक सेवा लाइन 1912, सीएम पोर्टल पर शिकायत की। यूपीसीएल के उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद भी गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के जेई आशुतोष ने बताया कि सड़क मार्ग खराब होने के कारण ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है। ढाई किमी लंबे क्षतिग्रस्त रास्ते से सात मजदूरों के माध्यम से ट्रांसफार्मर ले जाना संभव नहीं है। इसलिए पिथौरागढ़ से तकनीशियनों को बुलाया गया है। यह टीम मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचकर ट्रांसफार्मर सुधार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग
पिथौरागढ़। मुवानी घाटी में बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने सोमवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती की समस्या के चलते पांच हजार की आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुवानी के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश बम और भंडारी गांव रजवार के पूर्व ग्राम प्रधान मनोज चंद ने बताया कि बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने समस्या का समाधान शीघ्र करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed