फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No electricity in 30 houses of Dhanaura Mohalla

धनौड़ा मोहल्ले के 30 घरों में बिजली नहीं

Thu, 11 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट Updated Thu, 11 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
No electricity in 30 houses of Dhanaura Mohalla
बिजली नहीं - फोटो : amar ujala

जिला मुख्यालय के धनौड़ा मोहल्ले में बिजली के एक पोल में आग लगने के कारण पिछले 24 घंटे से 30 घरों में बिजली नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शार्ट-सर्किट से बुधवार शाम करीब छह बजे एक पोल में आग लग गई और तार टूटकर जमीन पर आ गया। इस कारण मोहल्ले के 30 घरों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। इस मामले की जानकारी लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी ने बताया कि जमीन पर गिरे तार से खतरा हो रहा है। साथ ही बिजली न होने से लोग परेशान हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ वीके बिष्ट ने बताया कि लाइन की मरम्मत के लिए कर्मचारी भेज दिए हैं। जल्दी की सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


उधर, झूलाघाट क्षेत्र में नौ मई से अब तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। नेपाल के बैतड़ी जिले के गांवों को भी बिजली नहीं मिल पा रही है। गौरीहाट के पास लाइन में फाल्ट आने के कारण झूलाघाट, माजिरकांडा, गिठिगाड़ा, बड़ालू, दोली, विषखोली, कानड़ी समेत कई गांवों में लोग खासे परेशान हैं। एसडीओ वीके बिष्ट ने कहा कि टीम मौके पर जा चुकी है, लेकिन अब तक फाल्ट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगड़ीहाट क्षेत्र में तीन दिन से बिजली नहीं
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बगड़ीहाट क्षेत्र के कई गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं है। इस कारण घाटी वाले इलाके के लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधान राम सिंह बिष्ट ने बताया कि 9 मई को अंधड़ के बीच प्राथमिक पाठशाला बगड़ीहाट के पास तार टूटने से बगडीहाट, तीतरी, सिलोनी, सांवलीसेरा, थाम गांवों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। यूपीसीएल के अधिकारियों को उसी दिन जानकारी दे दी गई थी, लेकिन अब तक लाइन की मरम्मत नहीं हुई है। बताया कि नेपाल सीमा से लगे इस इलाके में एसएसबी भी तैनात रहती है। एसएसबी के जवानों ने भी लाइन की मरम्मत करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी डीएस निर्खुपा का कहना है कि लाइन की मरम्मत के लिए लाइनमैन को भेजा गया है। बृहस्पतिवार तक लाइन की मरम्मत नहीं हुई तो शुक्रवार को डीडीहाट से टीम भेजकर बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed