फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No conectivity In Gangolihaat Post Office

गंगोलीहाट डाकघर में 45 दिनों से लेनदेन का काम ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
No conectivity In Gangolihaat Post Office
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बदहाल इंटरनेट सेवा के कारण गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय में स्थित एकमात्र डाकघर में पिछले 45 दिनों से कामकाज ठप है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए व्यापार संघ ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट स्थित डाकघर में 15 हजार खाताधारक हैं। गांवों के लोग लेनदेन के लिए कई सौ रुपये खर्च कर यहां पहुंचते हैं, लेकिन इंटरनेट सेवा खराब होने से लेनदेन नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को काफी देर तक इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ता है। लोगों की तमाम योजनाओं की राशि समय पर जमा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिस पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ आम जनता पर पड़ा रहा है। गंगोलीहाट डाकघर के तहत 33 ग्रामीण डाक सेवा केंद्र आते हैं। इनमें खाता खोलने एवं खातों को बंद करने के लिए गंगोलीहाट भेजा जाता है। नेट की धीमी रफ्तार से वह कार्य भी बाधित हो रहा है। स्थानीय जनता डाकघर की इस बदहाल व्यवस्था से काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डाकघर के पोस्ट मास्टर डेविड का कहना है कि बीएसएनएल की लीज लाइन से डाकघर जुड़ा है। उसकी लाइन में बार-बार बाधा आने के कारण डाकघर में नेटवर्क ठीक प्रकार से काम नहीं कर पा रहा है।
उन्होंने बताया कि चार बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा चुकी है। दो बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन बीएसएनएल की ओर से समस्या आने के कारण डाकघर का काम ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है।
इंटरनेट सेवा की बदहाली से डाकघर में लेनदेन ठप है। खाताधारक जनता परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर यदि सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

- हरीश धानिक, अध्यक्ष व्यापार संघ गंगोलीहाट।
लोग दूर-दूर से अपनी छोटी-छोटी बचत करने, डाकघर में आ रहे हैं लेकिन डाकघर के लगातार नेटवर्क न होने के कारण लोगों में निराशा हो रही है। छोटी-छोटी बचत के प्रति लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है। इसलिए डाकघर की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
- श्यामाचरण उप्रेती, राज्य आंदोलनकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed