{"_id":"613ba7028ebc3ea7563737ed","slug":"no-cash-in-atms-pithoragarh-news-hld4375103140","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल मुनस्यारी और जौलजीबी मुनस्यारी सड़क बंद होने से मुनस्यारी में गहराया रसोई गैस संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल मुनस्यारी और जौलजीबी मुनस्यारी सड़क बंद होने से मुनस्यारी में गहराया रसोई गैस संकट
विज्ञापन
भड़कटिया में बीस दिन से बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क के बनिक, हरड़िया, नया बस्ती के पास बंद होने और जौलजीबी मुनस्यारी सड़क के जरीगाड़ के पास बंद होने से क्षेत्र रसोई गैस का संकट गहरा गया है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र सड़कों को खुलवाकर रसोई गैस संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर जरीगाड़ पुल के खतरे में आने के कारण यहां से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस कारण इस सड़क से सीमांत के लिए जरूरी सामान के वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया, नयाबस्ती और बनिक के पास बार-बार बंद हो रही है।
इस कारण रसोई गैस सिलिंडर के वाहन समय पर मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे मुनस्यारी में रसोई गैस का बैकलॉग 800 पहुंच गया है। यहां प्रतिदिन 150 से अधिक सिलिंडरों की खपत होती है। पिछले तीन दिनों से रसोई गैस के वाहन मुनस्यारी नहीं पहुंचने के कारण रसोई गैस की किल्लत हुई है।
विज्ञापन
सड़क के बंद होने से सब्जियों की आपूर्ति में दिक्कत
मुनस्यारी। मुनस्यारी सड़क के बंद होने से सब्जी की आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। वर्तमान में खाद्यान्न और अन्य सामान की मुनस्यारी को कोई दिक्कत नहीं है। सड़क बंद होने से लोगों को ताजी सब्जियां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
सड़क के बंद होने से रसोई गैस की दिक्कत हुई है। तीन वाहन हल्द्वानी से मुनस्यारी आ रहे हैं। शीघ्र ही किल्लत दूर हो जाएगी। - हेम चंद्र पंत, गैस प्रबंधक मुनस्यारी।
एसबीआई का एटीएम 20 दिन से बंद
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। भड़कटिया में लगा एसबीआई का एटीएम 20 दिन से बंद पड़ा है। सेना क्षेत्र में लगे एटीएम के बंद होने से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों ने जल्द एटीएम चालू करने की मांग की है।
जिला मुख्यालय से सात किमी दूर सेना क्षेत्र भड़कटिया बाजार में एसबीआई ने एटीएम लगाया है। एटीएम से सैन्यकर्मी पैसों की निकासी करते हैं। आसपास के देवत, कुसौली सहित चार गांव के लोग निकासी के लिए इसी एटीएम का प्रयोग करते हैं।
19 अगस्त से एटीएम का शटर बंद होने से लोगों को पैसा निकालने के लिए वड्डा और ब्रिगेड कैंटीन जाना पड़ रहा है। भड़कटिया में बैंक की शाखा न होने से सेना के जवानों को कासनी और वड्डा ब्रांच से पैसे निकालने पड़ रहे हैं। बीडीसी सदस्य अमित जोशी ने बताया एटीएम बंद होने से बाजार की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने एटीएम को जल्द चालू करने की मांग की हैं।
भड़कटिया में लगे एटीएम के एक हिस्से में गड़बड़ी आई है, जिसकी शिकायत की गई है। जल्दी तकनीकी खामी को दूर कर एटीएम चालू कर दिया जाएगा। - टीएस ज्याला, कैश ऑफिसर, एसबीआई, पिथौरागढ़।