{"_id":"6268386b972a7b62f56cfee8","slug":"no-camp-in-tejam-tehseel-pithoragarh-news-hld460729589","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजम तहसील में छह साल में एक बार भी नहीं हुआ तहसील दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजम तहसील में छह साल में एक बार भी नहीं हुआ तहसील दिवस का आयोजन
तेजम तहसील की समस्याओं को लेकर तल्लाजोहार से पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे क्षेत्रवासी। संवा?
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। तेजम तहसील की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति तल्ला जोहार के सदस्य क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे। तहसील में शामिल 11 पट्टियों का रिकार्ड तेजम तहसील में रखने सहित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम फिंचा राम चौहान को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि तेजम में कभी भी तहसील दिवस का आयोजन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ज्ञापन में शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2016 में तेजम तहसील का गठन किया गया था। इसमें मुनस्यारी तहसील से अलग कर 93 गांवों को इसमें शामिल किया गया था। छह साल बीतने के बाद भी तहसील की कई समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। शिष्टमंडल ने कहा कि तेजम तहसील स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने 23 नाली छह मुट्ठी जमीन निशुल्क विभाग को हस्तांतरित कर दी थी। वर्ष 2019 में भू वैज्ञानिकों ने सर्वे किया था, इसके बावजूद भूमि पंजीकरण की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि तहसील में जनाधार कर्मी की तैनाती नहीं हुई है। यहां से कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मुनस्यारी तहसील से अलग की गई 11 पट्टियों का रिकॉर्ड तहसील में मंगाने, पटवारी को स्थायी रूप से तहसील में ही रहने के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तहसील कार्यालय में तहसील दिवस का आयोजन नहीं हुआ है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए तहसील दिवस का आयोजन करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। इस पर एडीएम ने शिष्टमंडल को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान गजराज रावत, पूर्व प्रधान हरीश रावत, गोविंद सिंह, राम सिंह, मान सिंह, चरन सिंह, खुशाल सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश सिंह, जगत महर, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।