{"_id":"6442d20479647d27f7000eb9","slug":"nmops-provincial-general-secretary-welcome-pithoragarh-news-c-8-1-118736-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में एकजुट होकर प्रतिभाग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में एकजुट होकर प्रतिभाग करें
Fri, 21 Apr 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रतूड़ी ने भविष्य में होने वाले आंदोलनों में एकजुट होकर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
उन्होंने एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अगुवाई में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 16 अप्रैल को हुई रैली को ऐतिहासिक बताया। कहा कि रैली में जिस प्रकार से सभी विकासखंडों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया उससे साबित हो गया है कि अब पेंशन बहाली का आंदोलन जन आंदोलन बन गया है।
उन्होंने बताया कि विगत दिनों पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल होने के बाद से उत्तराखंड में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब एक जून से संपूर्ण भारत में एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो रथयात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद एक से नौ अगस्त तक सभी सांसद आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन
इसके बावजूद सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो एक अक्तूबर को दिल्ली चलो पेंशन शंखनाद महारैली में सभी शिक्षक और कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान पंकज खोलिया, अरविंद द्विवेदी, प्रमोद जोशी, एमपीएस डोभाल, प्रशांत नेगी, पंकज खोलिया, गंभीर चौहान, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।