फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nine people were free to air service Doon

मुफ्त हवाई सेवा में नौ लोग गए दून

Mon, 02 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Nine people were free to air service Doon
मुफ्त हवाई सेवा में नौ लोग गए दून - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राज्य सरकार की मुफ्त हवाई सेवा के तहत सोमवार को देहरादून से एक बार फिर राज्य सरकार का विमान यात्रियों को लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचा। देहरादून से तीन महिलाओं समेत चार यात्री पिथौरागढ़ आए। पिथौरागढ़ से दो दिन के नवजात बच्चे समेत नौ लोग देहरादून गए। यात्रियों में एक ढाई साल का बच्चा भी था।

राज्य सरकार ने 26 दिसंबर से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को मुफ्त हवाई सेवा प्रारंभ की है। 26 दिसंबर, 29 दिसंबर के बाद सोमवार सुबह 11.12 बजे तीसरी बार राज्य सरकार का विमान यात्रियों को लेकर नैनीसैनी हाई पट्टी पहुंचा। देहरादून से विण निवासी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर, विवेक महर, मदकोट निवासी पार्वती देवी, सरुली देवी पिथौरागढ़ आए। पिथौरागढ़ से धारचूला निवासी शंकर सिंह गर्ब्याल और उनकी पत्नी पूजा गर्ब्याल रविवार को जन्मे नवजात बच्चे के साथ देहरादून गए। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया था।
विज्ञापन


अन्य यात्रियों में गंगोलीहाट के रावल गांव निवासी बुजुर्ग गोविंदी रावल, कुमौड़ निवासी बुजुर्ग कुंडल महर, भड़कटिया निवासी माया देवी, जगदीश प्रसाद, रई निवासी असीमा चंद और उनका ढाई साल का बच्चा अर्णव शामिल थे। पिथौरागढ़ से दोपहर 12.2 बजे विमान ने वापसी की उड़ान भरी। पायलट अशोक सेट्टी और डीके सचान ने बताया कि रनवे में लैंडिंग और टेकऑफ में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, उपजिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु शाह हवाई पट्टी में मौजूद थे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विमान में बीमार, बुजुर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य कैबिनेट ने एक महीने के लिए मुफ्त हवाई सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed