फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NHPC set up medical camp in remote villages Bongling and Sela, gave medicines and relieved pain

एनएचपीसी ने दुर्गम गांव बोंगलिंग और सेला में लगाया मेडिकल कैंप, दी दवा और दूर किया दर्द

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
NHPC set up medical camp in remote villages Bongling and Sela, gave medicines and relieved pain
एनएचपीसी द्वारा दुर्गम गांव बोंगलिंग में निशुल्क मेडिकल केम्प लगाया गया। - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला (पिथौरागढ़ )। लॉकडाउन के चलते सीमांत के दूरस्थ ग्राम सभा में रहने वाले नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा मुश्किलों का सबब बनी हुई है। वाहनों के नहीं चलने के कारण धारचूला स्वास्थ्य केंद्र पर आश्रित लोग तहसील मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एनएचपीसी के धौलीगंगा पावर स्टेशन के द्वारा सीएसआर के तहत धारचूला के द्वारा सीमांत के दुरुस्त ग्रामीणों को स्वास्थ सुविधा देने की मुहिम जारी है। शनिवार को धारचूला से 50 किलोमीटर दारमा वैली के बोंगलिंग तथा सेला में जनता को सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्वच्छता का महत्व बताते हुए 300 से ज्यादा ग्रामीणों की जांच कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन
मुख्य महाप्रबंधक विश्वजीत बासु ने कहा कि कोरोना महामारी के संकटकाल में एनएचपीसी सीमांत में ग्रामीणों के स्वास्थ को लेकर सजग व चिंतित है। आज बोंगलिंग ओर सेला में डॉक्टरो द्वारा 300 से अधिक लोगो को निशुल्क जांच कर दवा वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक 1400 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई गयी है। जो आगे भी जारी रहेगी। प्रधान बोंगलिंग प्रियंका देवी ने निशुल्क मेडिकल कैंप लगाने के लिए एनएचपीसी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक विश्वजीत बासु महाप्रबंधक इकरामुल हक़, अमिताभ झा, डॉ नवीन, डॉ दयानन्द, प्रबंधक बीसी जोशी,फार्मासिस्ट एमएस भाकुनी, एलडी भट्ट, एलएम वर्मा, प्रशांत ध्यानी, केडी जोशी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed