{"_id":"5835cb744f1c1b282413bfa1","slug":"next-year-will-be-broadly-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल मेले को दिया जाएगा वृहद रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल मेले को दिया जाएगा वृहद रूप
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को जौलजीबी मेले का समापन किया। उन्होंने कहा कि अगले साल मेले को वृहद रूप दिया जाएगा। उन्होंने मेले को पारंपरिक मेला बताते हुए कहा कि अगले साल मेले में आने वाले व्यापारियों को टैक्स में 25 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री का कनार के विख्यात दमाऊ की थाप से स्वागत किया गया। अनुवाल समुदाय और हिमनगरी सांस्कृतिक समिति, जीआईसी पांगू के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि धारचूला, मुनस्यारी के दन, कालीन उपेक्षित हो रहे हैं। अगली बार से दन, कालीन मेले में लाने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जब मेले में चाऊमीन, मोमो बिक सकते हैं तो लोकल फूड भी बेचा जाना चाहिए। कहा अगली बार से मेले में मड़ुवा, झिंगुरा आदि व्यंजनों के अलग से स्टाल लगाए जाएंगे। गरमपानी और पीपलकोट के मेले में इसकी शुरुआत कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा जौलजीबी मेला नोटबंदी से प्रभावित हुआ है। इस बार मेले में वैसी रौनक नहीं रही। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि संभव हो तो व्यापारियों को रियायत देने का काम करें। उन्होंने कहा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष काम कर रही है। बुजुर्गों को मुफ्त में रोडवेज में यात्रा कराई जा रही है। तीर्थ यात्रा पर भेजा जा रहा है। कहा जगरिया, सगुन गायक, वाद्ययंत्र वादकों, देव डांगरों को पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा गांव का उत्पाद बाजार लाने और गांव में पैसा भेजने के उद्देश्य से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा अकेले पिथौरागढ़ जिले में करीब 1000 सड़कें बन रही हैं। वर्ष 2017 तक ये सड़कें मूर्तरूप ले लेंगी। कहा धारचूला में 8 स्कूलों को उच्चीकृत किया गया है। सरकार लोगों को 1.75 लाख का हेल्थ बीमा दे रही है। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, दर्जा मंत्री कैलाश रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रेवती जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा रावत, ब्लॉक प्रमुख नेत्र कुंवर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर दानू आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा, एसपी अजय जोशी, सीडीओ आशीष चौहान, मेलाधिकारी/एसडीएम आरके पांडे मौजूद थे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, करन थापा, डीडी भट्ट, शंकर भट्ट ने किया।
विज्ञापन
18.5 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, लोकार्पण
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जौलजीबी में 2.40 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, 15.65 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण वाली योजनाओं में जौलजीबी मेला स्थल का सुंदरीकरण, छडनदेव-न्वाली मोटर मार्ग, भागीचौरा-पस्मा-तीतरी सड़क, बलुवाकोट-कांडा मोटर मार्ग, लुम्ची-मल्ला लुम्ती सड़क, रौजाड़-पंतागांव सड़क, खेला-खेला धूरा सड़क, जीआईसी बलुवाकोट भवन, दुग्तू में अनसूचित बस्ती में बारातघर शामिल है। सीएम ने खेला में राजस्व चौकी, चामी-मैतली सड़क का शिलान्यास किया।