फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Year's reception to Khaliatopt Gulzar

नववर्ष के स्वागत को खलियाटॉप गुलजार

Sun, 31 Dec 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
New Year's reception to Khaliatopt Gulzar
खलिया टॉप में गुनगुनी धूप का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

समुद्र सतह से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में इस बार नववर्ष मनाने के लिए करीब 500 पर्यटक पहुंचे हैं। पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में पर्यटकों के आने से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में खलियाटॉप पर्यटकों की पहली पसंद बन जाएगा। इस बार दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हल्द्वानी, बागेश्वर के पर्यटक दल खलियाटॉप पहुंचे हैं।

विज्ञापन


खलियाटॉप में साल के आखिरी दिन मौसम सुहावना रहा। हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की मौजूदगी से दिनभर तेज हवा चलती रही। दिनभर पर्यटकों ने धूप का आनंद लिया और शाम होते ही नए साल के स्वागत की तैयारी में जुट गए। खलियाटॉप जाने के लिए छह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। खलियाटॉप के आसपास अभी बर्फ मौजूद है। विभिन्न प्रकार के पक्षी इस समय खलिया के बुग्यालों में नजर आ जाते हैं। खलियाटॉप में रिजार्ट चलाने वाले मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि नए साल को मनाने आया पर्यटकों का यह दल पांच जनवरी तक रहेगा। उसके बाद भी नए दल आएंगे। यदि इस बीच में हिमपात हो गया तो पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


खलियाटॉप में पर्यटन की संभावना को देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने वर्ष 2011 में एक रिजार्ट तैयार किया था। इसमें आठ कमरे हैं। वर्ष 2014 तक यह रिजार्ट बंद रहा। बाद में मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने इसे लीज पर ले लिया। आठ कमरों वाले इस रिजार्ट में ज्यादा पर्यटकों के रहने की सुविधा नहीं है। इस कारण सीजन के समय अस्थायी टेंट तैयार किए जाते हैं। इस बार कम से कम दस अस्थायी टेंट बनाए गए। पर्यटक टेंटों में रहना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के होटल व्यवसायी खुश
मुनस्यारी, चौकोड़ी में पर्यटकों का ज्यादा दबाव बढ़ने के कारण इस बार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल ने बताया कि सभी होटलों में बंगाली और गुजराती पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें से कई पर्यटक ऐसे हैं, जिनको मुनस्यारी और चौकोड़ी में होटल नहीं मिल पाया तो उन्होंने पिथौरागढ़ का रुख कर लिया। देवलाल ने बताया कि यहां पहुंचे पर्यटकों को यह जगह काफी पसंद आई है। आने वाले समय में पिथौरागढ़ में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed