फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Road in Ganai Gangoli

विधानसभा क्षेत्र के अंतिम क्षेत्र बनकोट-बुरुषखोली क्षेत्र को मिली सड़क की सौगात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
New Road in Ganai Gangoli
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में सड़क का शिलान्यास करती विधायक मीना गंगोला। - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतिम क्षेत्र बनकोट और बुरुषखोली के लोगों को शीघ्र ही सड़क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ब्रिडकुल 3.82 करोड़ रुपये की लागत से 5.62 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण करेगा। इस सड़क के बनने से बनकोट से बागेश्वर जिले के कांडा कस्बे की दूरी भी मात्र 15 किमी रह जाएगी।
विधायक मीना गंगोला ने रविवार को इस सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से जल्द से जल्द निर्माण पूरा कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद बुरुषखोली, काकड़पानी, सीताखुना, हन्कयाइजर, घौताड़ी, बाजड़, ढनोलासेरा क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकोट-गणाई क्षेत्र के लोगों का बागेश्वर जाना भी आसान हो जाएगा। बनकोट से कांडा की दूरी मात्र 15 किमी रह जाएगी। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र की जनता में खुशी है।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, गोकुल गंगोला, रविंद्र बनकोटी, भूपेश बनकोटी, मोहन जोशी, आनंद बनकोटी, अभिनेश बनकोटी, सुनील डसीला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed