फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Record in Surya namaskar

एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार ने जाजरदेवल के विजय ने तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
New Record in Surya namaskar
योग शिक्षक विजय प्रकाश जोशी इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकार्ड की ट्राफी के साथ। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जाजरदेवल निवासी युवा योग शिक्षक विजय प्रकाश जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने सूर्य नमस्कार का इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार कर ये कारनामा किया है। विजय की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

विजय जोशी ने बताया कि यह रिकॉर्ड पहले एक मिनट में 17 बार सूर्य नमस्कार करने का था। उन्होंने लगातार तीन महीनों तक रोज दो घंटे अभ्यास करके नया रिकॉर्ड एक मिनट में सबसे तेज 21 बार सूर्यनमस्कार करके बनाया है। विजय ने बताया कि उन्होंने अभी लिम्का बुक और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और बड़े भाई सूरज प्रकाश जोशी को दिया है। विजय अपने साथ स्कूल के बच्चों की भी रिकॉर्ड की तैयारी करवा रहे हैं। उनका कहना है की जब तक वह 20 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर लेंगे प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सूर्य नमस्कार में 12 आसान किए जाते हैं। विजय एक मिनट 252 आसान करके दुनिया में सबसे तेज सूर्य नमस्कार करने वाले युवा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed