{"_id":"5fe232bf8ebc3e3d445e5df9","slug":"new-president-of-junior-high-school-teachers-association-khushal-becomes-minister-pithoragarh-news-hld4083413172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के नवीन अध्यक्ष खुशाल मंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के नवीन अध्यक्ष खुशाल मंत्री बने
विज्ञापन
बेड़ीनाग में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कार्यकारणी का विस्तार किया गया।
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का षष्ठम त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ। कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवीन चंद्र आर्य को अध्यक्ष और खुशाल रौतेला को मंत्री नियुक्त किया गया।
अधिवेशन में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गरीब परिवारों के बच्चे अध्ययनरत हैं। ज्यादातर बच्चों के पास मोबाइल नहीं है। गिने चुने अभिभावक ही अपने बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क का हमेशा अभाव बना रहता है। ऐसे में सरकार को ऑनलाइन शिक्षण को दुरुस्त करने के लिए गरीब बच्चों को मुफ्त में मोबाइल उपलब्ध कराना चाहिए। अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर सिंह डसीला ने की।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में निर्वाचन अधिकारी उपशिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य, निर्वाचन पर्यवेक्षक सुरेंद्र ग्वासीकोटी, निर्वाचन जांचकर्ता लाल सिंह डसीला ने चुनाव संपन्न कराए। नवीन चंद्र आर्य अध्यक्ष, नवीन चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खुशाल रौतेला को मंत्री, सुरेश सांगुड़ी को कोषाध्यक्ष और दर्शन पंत को वरिष्ठ संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, उप शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य, खुशाल रौतेला, प्रकाश बोरा, कमला आर्या, दीपक दशौनी, भगवान सिंह पलियाल, दर्शन कार्की आदि शिक्षक मौजूद रहे। र किया गया।