फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New bird in harkot munsyari

Pithoragarh News: मुनस्यारी में पहली बार नजर आई हिमालयन क्यूटिया

Thu, 07 Sep 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
New bird in harkot munsyari
प्रमोद द्विवेदी
विज्ञापन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी के हरकोट के जंगलों में पहली बार हिमालयन क्यूटिया, स्मॉल मिनीविट, चेस्टनट ईयर्ड बंटिंग पक्षी दिखाई दिए हैं। दुर्लभ प्रजाति के इन पक्षियों में से हिमालयन क्यूटिया को दूसरी बार राज्य में देखा गया है। मुनस्यारी में अभी तक 325 दुर्लभ पक्षियों को चिह्नित किया जा चुका है।
हिमालयन शेफर्ड संस्था के सदस्य चंदन कुमार, पवन कोरंगा और इको डेवलपमेंट संस्था के संचालक बृजेश धर्मशक्तू ने हिमालयन क्यूटिया, स्मॉल मिनीविट और चेस्टनट ईयर्ड बंटिंग को खोजा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयन क्यूटिया इसमें सबसे खास है। इसे उत्तराखंड में दूसरी बार देखा गया है। इससे पहले यह पक्षी नैनीताल में देखा गया था।
विज्ञापन

चंदन ने बताया कि इस तरह की खोज, स्थानीय जैव विविधता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पूरे देश से पक्षी प्रेमियों के यहां आने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि संस्था क्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण के लिए हरसंभव कार्य कर रही है। पूर्व में समुदाय के सदस्यों ने मुनस्यारी क्षेत्र में पाई जाने वाली तितलियों से संबंधित जानकारी एकत्र की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक
मुनस्यारी। मुनस्यारी के जंगलों में दुर्लभ पशु-पक्षी मिलते हैं। पक्षियों में मोनाल, तीतर, ट्रेगोपान सहित विभिन्न प्रजाति के खूबसूरत पक्षी नजर आते हैं। हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इन पक्षियों को देखने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। इको डेवलपमेंट संस्था के बृजेश धर्मशक्तू का कहना है कि नई प्रजाति की चिड़िया सहित अन्य पक्षियों के मिलने से और अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed