जौलजीबी/पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जौलजीबी के डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम एक साल बाद फिर से शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को अब लोगों को दूर नहीं जाना पड़ रहा है।
पिछले साल से डाकघर की आधार सेवा बाधित होने से लोग परेशान थे। पोस्टमास्टर जीएस बोरा और सहायक पोस्टमास्टर संतोष चंद ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक साल पूर्व आधार सिस्टम खराब हो गया था। सिस्टम को अब कई बार विभागीय पत्राचार करने के बाद ठीक करवा दिया गया है। अब पूर्व की भांति आधार कार्ड बनने का काम शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। आधार ऑपरेटर चंदन प्रकाश ने पहले दिन तीन नए आधार कार्ड बना कर पांच आधार कार्ड सुधारे। इसके लिए सहायक पोस्ट मास्टर संतोष चंद ने निजी खर्चे से इंटरनेट डाटा वाउचर डलवाया। इस कार्य में डाकघर के सभी कर्मियों ने विशेष सहयोग दिया। इसलिए क्षेत्र के भुवन चंद, विक्रम चंद, महेंद्र पाल, नाजिम हुसैन, राहुल जंगपांगी, ऋषभ भट्ट, राजेंद्र सिंह कन्याल, नंदन बसेड़ा, मनोज भट्ट, संजय दताल, जाहिद हुसैन आदि ने डाक कर्मियों का आभार जताया है।