फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New 108 Ambulance in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में जल्द बढ़ेगा 108 आपातकालीन सेवा का बेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
New 108 Ambulance in Pithauragarh
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आपातकालीन 108 सेवा का बेड़ा बढ़ेगा। कैबिनेट में सरकार ने 132 नई एंबुलेंस खरीदने का प्रस्ताव पास किया है। नई एंबुलेंस आने पर पिथौरागढ़ को सात-आठ नई एंबुलेंस मिलेगी। इससे आपातकालीन सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा।
विज्ञापन

अभी उत्तराखंड में 139 और पिथौरागढ़ जिले में नौ 108 एंबुलेंसों का संचालन किया जा रहा है। कई बार एंबुलेंस व्यस्त होने या एंबुलेंस के अधिक दूरी पर होने के कारण जरूरतमंद मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पाती थी। अब कोविड काल में 132 और नई एंबुलेंस जोड़ने का फैसला सरकार ने लिया है। 108 सेवा के जिला प्रभारी परमानंद पंत ने बताया कि इनमें से 70 एंबुलेंस खरीदी जा चुकी हैं। सीमांत जिले को सात-आठ नई एंबुलेंस मिलेंगी। इनको उन स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जहां आपात स्थिति में सर्वाधिक जरूरत महसूस हुई है। जिले में मूनाकोट कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में तैनात हैं। नई एंबुलेंस आने पर थल-मुनस्यारी के बीच तेजम, मुनस्यारी-धारचूला के बीच मदकोट या बरम, गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ के बीच घाट पनार, थल, बुंगाछीना, झूलाघाट, पंचेश्वर सल्ला चिंगरी, गणाई गंगोली, पिथौरागढ़ में एक अतिरिक्त एंबुलेंस को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed