फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Network problem in villages of Ganaigangoli

Pithoragarh News: गणाईगंगोली के गांवों में नेटवर्क की दिक्कत

Tue, 25 Jun 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Network problem in villages of Ganaigangoli
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) । क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक गांवों में संचार नेटवर्क नहीं होने से लोग परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन जोशी ने बताया कि खैरोली बैशाली, जखेड़ी, सांता, भयू, बांसपटान, सिमसिमानी, पुलयी, चापड़ सहित अनेक गांवों में आइडिया की संचार व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से इन गांवों में नेटवर्क नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। गर्मियों की छुट्टियां मनाने मैदानी क्षेत्रों से गांवों में परिजनों के साथ पहुंचे बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। नेट तो दूर मोबाइल पर बात करना भी दूभर हो गया है। लोगों को रिश्तेदारों और अन्य लोगों से बात करने के लिए भी जंगलों की ओर जाना पड़ रहा है। राजकिशोर पंत, दिनेश उपाध्याय, सुरेश रावत, सुरेंद्र रावत आदि ने कहा कि शीघ्र आइडिया का नेटवर्क ठीक नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed