फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal's Vinayak district police seized illegal goods worth Rs 21 lakh from the APF.

Pithoragarh News: नेपाल के विनायक में एपीएफ ने पकड़ा 21 लाख का अवैध सामान

Mon, 13 Apr 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nepal's Vinayak district police seized illegal goods worth Rs 21 lakh from the APF.
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल एपीएफ ने भारत से तस्करी के जरिये ले जा रहे 21 लाख रुपये के सामान को जब्त किया है। नेपाल स्थित बैतड़ी के पंचेश्वर गांव पालिका वार्ड नंबर 4 विनायक (भारत के हल्दू और काली नदी पार नेपाल का विनायक क्षेत्र) में वहां के सशस्त्र बल ने 21,08,810 रुपये का अवैध सामान पकड़ा। इसमें एक पुरानी बोलेरो व एक ट्रैक्टर की भी कीमत लगाई गई है। सशस्त्र प्रहरी बल 51 गुल्म (कंपनी) हेडक्वार्टर बैतड़ी के सशस्त्र प्रहरी नायब उपनिरीक्षक जंग बहादुर कुंवर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रहरी निरीक्षक रमेश प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में मोबाइल टोली विनायक भेजी गई। वहां से बोलेरो और ट्रैक्टर में भारत से अवैध तस्करी कर लाए जा रहे सामान को पकड़ कर जब्त कर लिया। वाहनों से 23 क्विंटल चीनी, पांच क्विंटल मिश्री, कोल्ड ड्रिंक की भरी बोतलें व अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया। उक्त सामान को झूलाघाट स्थित महाकाली भंसार कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है। भंसार कार्यालय झूलाघाट में जगह की कमी होने के कारण बरामद अवैध सामान को सीडीओ कार्यालय बैतड़ी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed