फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal's agitation affects trade in Jhulaghat

Pithoragarh News: नेपाल के आंदोलन से झूलाघाट में व्यापार प्रभावित

Wed, 10 Sep 2025 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Sep 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Nepal's agitation affects trade in Jhulaghat
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में हो रहे बवाल से भारतीय सीमा के बाजारों पर भी असर पड़ा है। जेन जी आंदोलन के पक्ष में बीते मंगलवार से बैतड़ी महाकाली टैक्सी यूनियन ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया है। इस कारण नेपाल के सीमावर्ती ही नहीं दूरदराज के इलाकों से ग्राहकों ने झूलाघाट बाजार आना बंद कर दिया है, क्योंकि पैदल आना-जाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में झूलाघाट बाजार का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गौरतलब है कि सीमा पर बसे झूलाघाट जैसे कस्बाई बाजारों का लगभग 90 प्रतिशत कारोबार नेपाली नागरिकों की आवाजाही पर ही निर्भर है।
विज्ञापन

नेपाल के सभी जिलों की तरह सीमावर्ती बैतड़ी जिला मुख्यालय में भी कर्फ्यू जैसे हालात हैं। यहां मंगलवार से स्कूल, काॅलेज, दुकानें और यातायात बंद है। दुकानें खोलने की छूट तो दी गई है लेकिन काफी कम संख्या में व्यापारी दुकानें खोल रहे हैं। इधर, झूलाघाट के व्यापारियों का कहना है नेपाल में जल्द स्थिरता और शांति बहाली हो, ताकि यहां कारोबार चल सके।
विज्ञापन

कोट
नेपाल में आंदोलन के चलते यातायात बंद हो जाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए तो सीमा से सटे भारतीय व्यापारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। - सुरेश भट्ट, मोबाइल व्यवसायी झूलाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नेपाल में हो रहे उग्र आंदोलन के बीच यातायात बंद होने से पिथौरागढ़ से संबंधित मेरा कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में तमाम दिक्कतें हो रही हैं। देश में जल्द ही शांति बहाल होने की दुआ कर रहे हैं। - गणेश भट्ट, भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, निवासी जरगौं, बैतड़़ी, नेपाल
--
मेरा ससुराल देहरादून में है। देश में बिगड़े हालात ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेरे घर पर हो रहे शुभ कार्य में ससुराल वाले अपनी बेटी से मिलने बैतड़ी नहीं आ पा रहे हैं। पता नहीं कब तक ऐसे हालात रहेंगे। - पदम सिंह ठगुन्ना, निवासी बैतड़ी

--
नेपाल में उग्र प्रदर्शन के बीच यातायात बंद होने से झूलाघाट बाजार में ग्राहक शून्य हो गया है। दो दिन से दुकानें खोल रहे हैं लेकिन ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। यहां का कारोबार अधिकतर नेपाली ग्राहकों पर ही निर्भर है। - नीरज पंत, सब्जी व्यवसायी, झूलाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed