{"_id":"5e8df5de8ebc3e774a6bb2a9","slug":"nepali-citizens-are-spending-time-doing-hymns-pithoragarh-news-hld3795700118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन कीर्तन गाकर समय बिता रहे नेपाली मजूदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन कीर्तन गाकर समय बिता रहे नेपाली मजूदर
विज्ञापन
धारचूला/झूलाघाट(पिथौरागढ़)। धारचूला में रिलीफ कैंप में घर वापसी का इंजतार कर रहे नेपाली मजदूर भजन कीर्तन करके रात काट रहे हैं। शिविर में रह रहे एक हजार से अधिक मजदूरों के भोजन सहित अन्य इंतजामों में जुटे धारचूला के एसडीएम ने भी उनके साथ भजन गाए।
12 दिन से धारचूला में एक हजार से अधिक नेपाली मजदूर घर वापसी के इंतजार में फंसे हुए हैं। नेपाल में लॉकडाउन के चलते अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद किया गया है। इस कारण नेपाली नागरिक घर नहीं लौट पा रहे हैं।
पिथौरागढ़ जिला प्रशासन, एनएचपीसी, रं संस्था सहित कई अन्य जन संगठन इन लोगों को भोजन आदि उपलब्ध करा रहे हैं। रात में नेपाली मजदूर मनोरंजन के लिए भजन, कीर्तन, हिंदी, नेपाली गाने गाकर मनोरंजन कर रहे हैं। रिलीफ कैंप का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम धारचूला अनिल कुमार शुक्ला ने इन नेपाली मजदूरों को पहले खाना परोसा और उसके बाद भजन गाकर उनका मनोरंजन किया। एसडीएम की इस पहल की लोगों ने काफी सराहना की।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से शिविर में रह रहे नेपाली मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल टीम तैनात की गई है। इधर झूलाघाट में भी ढाई सौ से अधिक नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं। इनमें मजदूर भी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और स्वयंसेवियों की मदद से भोजन की व्यवस्था की गई है।