फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepalese youth arrested with explosive material

Pithoragarh News: विस्फोटक सामग्री के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Nepalese youth arrested with explosive material
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति विस्फोटक सामग्री (जिलेटिन) के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने स्वयं को नेपाल आर्मी में कार्यरत बताया लेकिन कोई प्रमाण नहीं होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार रात को धारचूला स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पुल पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने यम बहादुर खत्री निवासी पदमपुर, जिला सुरखेत नेपाल को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा। उसके पास से एक किलो एक्सप्लोसिव इमल्शन, पांच डेटोनेटर, 202 भारतीय मुद्रा, 1592 नेपाली मुद्रा और अन्य दस्तावेज मिले। विस्फोटक सामग्री मिलने पर एसएसबी ने उसे धारचूला पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने स्वयं को नेपाल आर्मी में कार्यरत बताया। जो विस्फोटक सामग्री उसके पास से मिली है उसे सड़क निर्माण के दौरान चट्टानों को तोड़ने में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

कोट
विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया व्यक्ति स्वयं को नेपाल सेना में कार्यरत बता रहा है लेकिन उसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed