फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepalese border currency surged on demand

बार्डर पर बढ़ी नेपाली करेंसी की डिमांड

Wed, 09 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 09 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Nepalese border currency surged on demand
पिथौरागढ़ की एक दुकान में लगा 500-1000 के नोट लेने का बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
1000 और 500 के भारतीय नोट पर प्रतिबंध लगने से नेपाल सीमा से सटे कस्बों और नगरों में स्थिति पूरी तरह पलट गई। अब तक नेपाली मुद्रा के बदले भारतीय मुद्रा लेने की जो होड़ मची रहती थी बुधवार को ठीक इसके विपरीत 500 और 1000 के नोट के बदले नेपाली मुद्रा दिलाने वाले सटोरिए सक्रिय हो गए हैं। सीमा क्षेत्र के बाजारों में दोनों देशों की मुद्राओं का प्रचलन है। ऐसे में लोग फिलहाल काम चलाने के लिए नेपाली मुद्रा रख रहे हैं।
विज्ञापन


झूलाघाट में सटोरिए सक्रिय दिखाई दिए। वह 500 और 1000 के नोट के बदले 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लेकर नेपाली मुद्रा दे रहे थे। पिछले दिनों झूलाघाट में भारतीय मुद्रा की कमी हो गई थी। नेपाली मुद्रा बाजार में ज्यादा आ जाने के कारण भारतीय मुद्रा को एक्सचेंज करने में दिक्कत आने लगी थी। तब भी सटोरियों ने कमीशन लेकर मुद्रा एक्सचेंज का काम किया था। आज भी ठीक इसी तरह की स्थिति सामने आ गई है।
विज्ञापन


उधर, धारचूला में भी नेपाल के लोग 500 और 1000 के नोट बंद होने की सूचना से परेशान हो गए। वह दुकानदारों के पास जाकर इन नोटों को बदलने का आग्रह करने लगे। हालांकि उनको कोई राहत नहीं मिल पाई। नेपाल के सैकड़ों मजदूर भारतीय क्षेत्र में काम करते हैं। उनको काम के बदले भारतीय मुद्रा ही दी जाती है। अपने देश लौटते समय लोग इसे एक्सचेंज करा लेते थे, लेकिन इस समय कम से कम 500 और 1000 के नोट को बदलने या लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। जौलजीबी, बलुवाकोट के बाजार में भी यही स्थिति सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed