फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal Sentinel raided and caught two lakh bidis

नेपाल प्रहरी ने छापा मारकर दो लाख की बीड़ी पकड़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Nepal Sentinel raided and caught two lakh bidis
बैतड़ी में पकड़ी गई बीड़ी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में प्रहरी ने एक दुकान में छापा मारकर दो लाख रुपये की प्रतिबंधित बीड़ी पकड़ी है। बीड़ी पकड़ने के बाद व्यापारियों ने देर रात प्रहरी कार्यालय बैतड़ी का घेराव किया। बैतड़ी पुलिस ने तस्करी और घेराव में शामिल लोगों की पहचान करनी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
लाॅकडाउन के बाद नेपाल की बाजारों मे नशीले पदार्थ बीड़ी, गुटका, सुर्ती का मांग बहुत अधिक बड़ गई है। उपभोक्ता 12 रुपए की बीड़ी को 40 से अधिक कीमत में खरीद रहा है। इसी को देखते हुए नेपाल में महाकाली नदी के रास्ते घोड़ा बीड़ी की मांग बढ़ गई है। इसी फायदा उठाकर सीमावर्ती कस्बों के कुछ व्यापारी तस्करों के साथ मिलकर ट्यूब से बीड़ी की खूब तस्करी कर रहे है। तस्कर भारत से बीड़ी अवैध तरीके से नेपाल पहुंचा रहे हैं। सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर बैतड़ी प्रहरी ने एक व्यापारी के यहां से छह बंडल बीड़ी के बरामद किए है। बैतड़ी के डीएसपी ने बताया अवैध तरीके के बीड़ी का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जब्त बीड़ी को कस्टम विभाग को सौप दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed