फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal's seven Tripurasunderi Fair

नेपाल का त्रिपुरासुंदरी मेला सात से

Thu, 03 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Thu, 03 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nepal's seven Tripurasunderi Fair
नेपाल के बैतड़ी जिले का विख्यात त्रिपुरासुंदरी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

नेपाल के पश्चिमांचल के बैतड़ी जिले का विख्यात त्रिपुरासुंदरी मेला 7 नवंबर से शुरू होगा। इस मंदिर में सैकड़ों की संख्या में भैंसों और हजारों बकरियों की बलि दी जाती है। नेपाल के मंदिरों में पशुबलि प्रथा पर कोई रोक नहीं है। नेपाल के इस मंदिर को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व की विशिष्ट धरोहरों में शामिल किया है।

विज्ञापन


मेले को लेकर जितना उत्साह नेपाल में रहता है, उतना ही भारतीय क्षेत्र के लोगों में भी होता है। दो दिनों तक चलने वाले मेले में पहले दिन सात नवंबर को छोटी जात और 8 नवंबर को बड़ी जात होगी। दोनों दिन मंदिर में पशुबलि दी जाएगी। मेले के लिए बैतड़ी जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


त्रिपुरासुंदरी मंदिर नेपाल के जूलाघाट कस्बे से 14 किलोमीटर की दूरी पर है। कुछ वर्ष पूर्व यह मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ चुका है। मां भगवती के इस मंदिर में नेपाल के साथ भारत के लोगों की भी अपार आस्था है। सड़क मार्ग से जुड़ने के कारण यहां भारतीय भी बहुत संख्या में पहुंचते हैं। मेला संयोजक पप्पू थापा ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैतड़ी पुलिस को पत्र भेज दिया गया है। मेले में बाहर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सहायता केंद्र भी खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed