{"_id":"58fb91d84f1c1bb3748b46ed","slug":"nepal-s-panchayat-elections-will-help-in-achieving-peaceful","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में पंचायती चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मदद देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में पंचायती चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मदद देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श करते भारत-नेपाल के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल के अधिकारियों की शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर हुई बैठक में मई में नेपाल में होने वाले पंचायती चुनाव में सीमा पर सुरक्षा के बारे में विस्तार से बात हुई। भारतीय अधिकारियों ने पंचायती चुनाव के समय पूरा सहयोग देने का वचन दिया। साथ ही नशा उन्मूलन, मानव तस्करी, अवैध खनन को रोकने के बारे में भी चर्चा हुई। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दोनों देशों के अधिकारी सख्त कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
नेपाल में मई में होने वाले वाले पंचायती चुनाव को देखते हुए यह अहम बैठक बुलाई गई थी। नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय क्षेत्र से अपराधी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने में मदद करें। बैठक में नेपाल से भारत की ओर होने वाली मानव तस्करी पर पूर्णतया लगाम लगाने की बात कही गई। साथ ही किसी भी तरीके से नशे के सामान को दोनों देशों की सीमाओं पर न लाने देने का फैसला लिया गया। बैठक में एसएसबी 55वीं वाहिनी ई कंपनी के निरीक्षक जसवंत कुमार ने कहा कि नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों की भारत की ओर आने वाले नाबालिग बच्चों को पकड़ने में एसएसबी पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद भट्ट, एसआई नरेंद्र सिंह, अनुराधा पंगरिया, अंजना रावत, दुर्गेश, पंचशील नेपाल के उपनिरीक्षक चक्रदेव पांडे, हेड कांस्टेबल शमशेर साह, कांस्टेबल नरसिंह धामी, उपना बिक, उत्तराखंड पुलिस के एसओ तारा सिंह राणा, कांस्टेबल आन सिंह, विलास भट्ट, कस्टम विभाग के अधीक्षक ओपी तिवारी, इंस्पेक्टर एमएल वर्मा, फारेस्ट गार्ड खीम सिंह गोबाड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, भोला दत्त जोशी, नवीन भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन