नेपाल सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में मधेसी आंदोलन के ज्यादा उग्र होने की आशंका और नेपाल को डीजल, पेट्रोल की तस्करी की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। सीमा पर तैनात एसएसबी के साथ लगातार तालमेल किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि नेपाल की स्थितियों पर बराबर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल की तरफ ईंधन की तस्करी किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। इस बीच एसएसबी ने महाकाली के किनारे रात के समय भी गश्त जारी रखी है। महाकाली में बने पुलों के अलावा अवैध घाटों पर भी नजर रखी जा रही है। सीओ ने बताया कि किसी प्रकार की गलत हरकत को नहीं होने दिया जाएगा। उधर, नेपाल के दार्चुला जिले से मिली सूचना में कहा गया है कि वहां ईंधन की भारी किल्लत हो गई है। अलबत्ता मधेसी आंदोलन का प्रत्यक्ष रूप से कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है।