फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal continues to have road to BOP, insecurity among people of Indian region

नेपाल बना रहा बीओपी तक सड़क, भारतीय क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा का माहौल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Nepal continues to have road to BOP, insecurity among people of Indian region
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल ने सीमा पार बॉर्डर एरिया पोस्ट के लिए स्थाई भवनों का निर्माण शुरु कर दिया है। इन पोस्ट तक सड़क पहुंचाने के लिए दो दिन से पोकलैंड मशीनें लगी हैं। सीमा पार हो रहे सड़क निर्माण से भारतीय गांवों में लोग डरे हैं।
विज्ञापन
जहां विश्वभर के लोग कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिए लगे हुए है। वहीं नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग करने के लिए सड़क बनाने में लगा हुआ है। नेपाल ने भारतीय क्षेत्र के टाकुला के सामने सड़क बनाने के लिए पोकलैंड मशीन को लगा रखा है। सड़क को कुछ दूरी पर बन रहे नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के भवनों तक लाया जाना है। फिलहाल वहां पर फाइवर के अस्थाई भवनों में नौ जवान रह रहे है। तड़ीगांव की प्रधान कविता चंद ने बताया नेपाल अपनी सुरक्षा के लिए नदी के किनारे तक सड़क पहुंचा रहा है। भारत के सीमावर्ती गांवों में आज भी सड़क नहीं है। नेपाल के प्रहरी जवान रात के समय सीमा पर सर्च लाईट न लगाकर गाँवों में लगा रहे हैं। फाइवर के बने कमरों के बाहर चीनी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। इससे दो किमी आगे हल्दू की ओर मनायल के पास भी एक बीओपी बन गई है। बृहस्पतिवार को टाकुला, पीपलतड़ा, बोनकोट ओर तड़ीगांव के लोगों ने एसएसबी के एएसआई पुष्पेंद्र कुमार को इस बारे में जानकारी दी। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया सारी जानकारी मुख्यालय भेज दी गई है। मिलने वालों में भुपेंद्र चंद, रोशन, प्रकाश राम, मोहन राम, करन राम और सुरेश चंद मौजूद रहे। राजेश फोटो- भारत से लिया गया नेपाल में सड़क निर्माण का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed