फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal Constitution traveled to Jullaghat

जूलाघाट पहुंची नेपाल संविधान यात्रा

Sun, 01 Apr 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sun, 01 Apr 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nepal Constitution traveled to Jullaghat
जूलाघाट पहुंची नेपाल संविधान यात्रा - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में संविधान लागू कराने के लिए इस वर्ष सात फरवरी को शुरू हुई पैदल यात्रा संपन्न हो गई है। यह पैदल यात्रा पूरी करने में दल को 52 दिन लगे। यात्रा दल ने नेपाल सरकार से संविधान जल्द लागू करने की मांग दोहराई है।

विज्ञापन


संविधान लागू कराने की मांग को लेकर निकली महाकाली पद यात्रा रविवार को अपने अंतिम पड़ाव बैतड़ी के जूलाघाट पहुंची। दल का यहां पहुंचने पर बाजार व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष जय सिंह भाट समेत कई क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर दल का नेतृत्व करने वाले नेत्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि नेपाल में अब स्थिर सरकार बन चुकी है। सरकार को देश में नये संविधान को लागू कर देना चाहिए।
विज्ञापन


दल के जयराम सापकोटा ने कहा कि देश अभी तक अशांति के दौर से गुजरा रहा था। अब नई सरकार को सभी के साथ मिलकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए। यात्रा के बीच दल ने नेपाल के झापा जिले से सात पर्वतीय जिलों से होते हुए 52 दिनों बाद महाकाली मार्ग के अंतिम पड़ाव बैतड़ी तक सफर तय किया। दल में वेदनिधी भट्टाराई, जगन्नाथ गुरागाई, देवी प्रसाद भट्टाराई आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed